इंदौर: शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 8 गैस सिलेंडर और एक ऑटो रिक्शा जब्त किया है.
थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि 33 वर्षीय शाहरुख खान निवासी केशव नगर को ऑटो रिक्शा नम्बर एमपी 09 आरबी 1924 में सिलेंडर की कालाबाजारी करते पकड़ा. पूछताछ में उसने बताया कि बाजार में सिलेंडर की कमी के चलते 941 रुपए का सिलेंडर 1500 से 2000 रुपए में बेचकर मुनाफा कमा रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
Meta पर फूटा अमेरिकी कोर्ट का गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप में लगा 3100 करोड़ का जुर्माना
Wed Mar 25 , 2026
अमेरिकी अदालत ने बच्चों की सुरक्षा और मानसिक सेहत से जुड़े खतरों को छिपाने के लिए मेटा पर 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर मुनाफे को प्राथमिकता देने का आरोप है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी Meta, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मालिक है, इस समय […]

You May Like
-
4 months ago
वैभव की पारी पर फिदा हुए सहवाग और सूर्या
-
1 year ago
फूल ड्रेस रिहर्सल
-
8 months ago
चित्रकूट दीपावली मेले की तैयारी, प्रशासन अलर्ट