खेल के साथ सजगता: ग्रीष्मकालीन शिविर में खिलाड़ी सीख रहे आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुर

नर्मदापुरम। खेल विभाग नर्मदा पुरम के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल एवं कुराश खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन समेरिटेंस स्कूल खेल प्रांगण में जारी है। शिविर में खिलाड़ियों को मोबाइल एडिक्शन, साइबर क्राइम, महिलाओं हेतु आत्मरक्षा, पर्सनल हाइजीन, गुड टच बाद टच आदि प्रकार की गतिविधियों के चलते जागरूक किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल समेरिटेंस स्कूल के संचालक डॉक्टर आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर बच्चों का हौसला अफजाई की जा रही है।

Next Post

शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागी बच्चों को मेडल देकर किया सम्मानित

Sat May 30 , 2026
इटारसी। नगर के पंडित रामलाल शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य सुधीर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग […]

You May Like

मनोरंजन