सिंगरौली: होली, रमजान, रामनवमी, महावीर जयंती त्योहारो के दृष्टिगत जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने विगत दिवस जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के द्वारा जिले में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा एनटीपीसी के सूर्या भवन में कलेक्टर एवं एसपी के उपस्थिति में की गई।
कमिश्नर श्री जामोद के द्वारा नगरीय क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये निर्माण कार्यो के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होंने गर्मियों के दौरान पेयजल उपलब्धता की समीक्षा करते ननि आयुक्त को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में निवासरत सभी नागरिको को सुगमता के साथ पेयजल उपलब्ध कराने की सभी तैयारिया पूर्ण करे। गर्मी के दौरान कहीं पर भी जल संकट की समस्या नही होनी चाहिए।
