भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भोपाल स्थित समत्व भवन में भगवान श्रीराम वन गमन पथ एवं भगवान श्रीराम राजा लोक, ओरछा की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के बाढ़ और पीला मोजेक प्रभावित किसानों से वर्चुअली संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इसी क्रम में उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 13 जिलों के प्रभावित किसानों को 653.34 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर हर संभव सहयोग और सहायता दी जाएगी।
