ट्रक हादसा: मौसी से मिलने निकले परिवार पर कहर, पिता की मौत मां आईसीयू में

इंदौर: एयरपोर्ट रोड पर सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. नगीन नगर स्थित मारुति पैलेस निवासी 45 वर्षीय महेश खतवासे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रजनी खतवासे गंभीर रूप से घायल होकर अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. घटना के बाद चार बच्चों से पिता का साया उठ गया, वहीं मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश खतवासे अपनी पत्नी रजनी के साथ परदेशीपुरा में रहने वाली मौसी से मिलने हादसे से पहले जा रहे थे.

परिवार के भतीजे अजय खतवासे का कहना है कि रामचंद्र नगर चौराहे पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को बेरहमी से कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. हादसे में रजनी खतवासे को पेट में गंभीर चोटें आईं और उनके दांत भी टूट गए, डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती है.

उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. परिजन बताते हैं कि रजनी बार-बार पति के बारे में पूछ रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक उनके निधन की जानकारी नहीं दी गई. घायल रजनी ने अपने परिचितों से बातचीत में बताया हम मौसी को टिफिन देने जा रहे थे. अचानक पीछे से आया ट्रक टकराया, मैं कचरे की गाड़ी के नीचे जा गिरी और मेरे पति बाइक सहित दूर तक घिसटते चले गए. जैसे-तैसे उठकर उनके पास पहुंची और बच्चों को फोन पर सूचना दी.

किसी ने हाथ से ले लिया था मोबाइल
अस्पताल में भर्ती रजनी ने परिजनों को बताया कि घटना की जानकारी देने के लिए जब उन्होंने पति का मोबाइल उठाया और बेटे-बेटी से संपर्क किया, तभी किसी ने उनके हाथ से मोबाइल ले लिया. परिजन मानते हैं कि या तो मोबाइल पुलिस के पास होगा या मौके पर मदद के बहाने कोई ले उड़ा. वहीं एरोड्रम रोड हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक उसके नीचे फंसने से ही उसकी रफ्तार धीमी हुई. वरना बड़ा गणपति चौराहे पर सिग्नल पर खड़े कई वाहन भी उसकी चपेट में आते और मौत का आंकड़ा कहीं ज्यादा होता.

Next Post

शहर के सभी बगीचों में सफाई का कार्यक्रम बनाएं

Thu Sep 18 , 2025
इंदौर:ननि आयुक्त ने शहर के विभिन्न स्थान और बगीचों का निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने बगीचों की सफाई का अलग से कार्यक्रम बनाकर हर 10 दिन में सफाई करने के निर्देश दिए. इसके पूर्व आयुक्त ने एमवाय अस्पताल और खजराना मंदिर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का दौरा किया.नगर […]

You May Like

मनोरंजन