ईद मिलादुन्नबी पर शराब दुकानें बंद करने की मांग, ज्ञापन

इटारसी। मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद इटारसी ने शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। परिषद के नगर अध्यक्ष शेख रमज़ान ने बताया कि 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा, जो इस्लामी पंचांग के रबी-उल-अव्वल माह की 12 तारीख को मनाया जाता है। परिषद ने मांग की कि इस दिन प्रदेशभर में शराब दुकानें बंद रहें, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो। शेख रमज़ान ने कहा कि यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और शराबबंदी अभियान में समाज भी सरकार के साथ खड़ा है। ज्ञापन तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान ने ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद अथर खान, उपाध्यक्ष इमाम शाह शिकोह मदारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

विधायक द्वारा नप अध्यक्ष को हटाने के आरोप संबंधी मामले में फैसला सुरक्षित

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर: सागर जिले की देवरी नगर परिषद की अध्यक्ष नेहा जैन को हटाए जाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। दायर मामले में स्थानीय विधायक बृज बिहारी पटेरिया पर साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष उभयपक्षों के तर्क पूरे […]

You May Like