भोपाल। राजधानी में उस समय होटल संचालकों में हडक़ंप मच गया जब सबसे प्रसिद्ध होटल में सोमवार को फूड विभाग की कार्रवाई की जानकारी मिली. यह कोई साधारण या छोटा होटल नहीं है. जी हां यह होटल डीबी मॉल के पीछे के हिस्से में संचालित कोटयार्ड मेरियट है. इस होटल में केन्द्रीय खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने छापेमारी की. इस कार्रवाई में राज्य की जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे. यह होटल डीलीजेंट होटल कॉपोर्रेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है. विभाग को होटल में कॉकरोच और चूहे शिकायत मिली थी. इस आधर पर केन्द्रीय और राज्य की जिला फूड अधिकारियों की टीम होटल पहुंची. इस दौरान होटल के संचालन में भारी अनियमितताएं मिली. केन्द्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसर होटल परिसर में निरीक्षण के दौरान होटल प्रबंधन खाद्य सुरक्षा मानकों की दिखाई दी. साथ ही किचिन और सब्जी में उपयोग होने वाले मसालों में कमी पाई गई. इन कमियों को देखते हुए फूड लाइसेंस और सेंट्रल लाइसेंस संख्या 11421999000174 को तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिया.
मांसाहारी और शाकाहारी बनाने का सामान एक ही स्थान पर था
केन्द्रीय खाद्य सुरक्षा दलों ने छापेमारी में भोजन की सामग्री के साथ गोदाम का भी निरीक्षण किया. शाकाहारी व मांसाहारी खाद्य उत्पादों को बिना अलग किए एक साथ ही रखा गया था. इससे शाकाहारी ग्राहकों के भोजन में नॉन वेज मिलने की संभावना है. उसके बाद जांच दल किचिन में पहुंचा जहां पर होटल के स्टोर और किचन में अधिकारियों को चूहे मिले. साथ ही जब अमले ने पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड की जांच की तो होटल परिसर चूहों की मौजूदगी की पुष्टि हो गई. किचिन सफाई का अभाव पाया गया. यहां पर चीनी के पाउच और मसालों की सामग्री पाई गई जो घटिया कंपनी की या लोकल से खरीद कर उपयोग किया जाना पाया गया. इसी तरह से भारी अनियमितताएं पाई गई.
