पेंशन के लिए विकलांग, वृद्ध और विधवा काट रहे चक्कर, कांग्रेसियों ने लगाए आरोप

जबलपुर: भाजपा सरकार के राज में आरोप विकलांग, वृद्ध एवं विधवा हितग्राहियों को हर माह मिलने वाली 600 रुपये की पेंशन पिछले 4 माह से नहीं मिल रही है। ये आरोप शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जवाहरगंज वार्ड के जनसेवक मनोज नामदेव, आशीष तिवारी, अंशित सोनी, युवराज तिवारी, सागर भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेसियों ने लगाए हैं।
कांग्रेसजनों ने कहा कि नगर निगम के जोन कार्यालयों से लेकर बैंकों तक विकलांग, वृद्ध एवं विधवा महिलाएं लगातार चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी पेंशन की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जबकि जनसेवक मनोज नामदेव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन इसके बावजूद भी हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिल पाई है ।
कांग्रेसियों ने दी चेतावनी
कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही 4 माह की लंबित पेंशन एवं आगे मिलने वाली पेंशन समय पर हितग्राहियों के खातों में नहीं पहुंचाई गई, तो कांग्रेसजन आंदोलन, घेराव, प्रदर्शन एवं तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने नगर निगम, नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से मांग की कि वृद्ध, विधवा, निराश्रित एवं विकलांग हितग्राहियों की पेंशन में किसी प्रकार की हेराफेरी न की जाए तथा समय पर उनके खातों में राशि पहुंचाई जाए।

Next Post

अवैध कब्जों को हटाकर दी जाए राहत, सहायक आयुक्त को सौंपी शिकायत

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर: करमेता वार्ड क्रमांक 73 स्थित शारदा विहार कॉलोनी के रहवासियों ने सहायक आयुक्त नगर निगम को शिकायत करते हुए बताया है कि उनके क्षेत्र में कुछ रहवासियों द्वारा अपने घर की दीवार की सीमा से बाहर की ओर अवैध कब्जा कर लिया है जिससे उन्हें बहुत सी परेशानियों का […]

You May Like