ट्रेन में छूटा मोबाइल, आरपीएफ ने यात्री को लौटाया

जबलपुर। ट्रेन में सफर के दौरान यात्री का सीट पर छूटा करीब 12 हजार रुपए कीमत का मोबाइल आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद कर यात्री को वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को प्रधान आरक्षक राजेश चौहान ने ट्रेन संख्या 12059 को अटेंड किया। इस दौरान कोच एस-06 की बर्थ नंबर 43 पर एमआई-94 कंपनी का मोबाइल मिला। मोबाइल को आरपीएफ पोस्ट जबलपुर में जमा कराया गया।

इसी बीच मोबाइल पर आए फोन के आधार पर यात्री मधुसूदन अहिरवासी, निवासी ग्राम बमनौदा, थाना तारादेही, जिला दमोह को पोस्ट पर बुलाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह नागपुर से जबलपुर की यात्रा कर रहा था और मदन महल स्टेशन पर उतर गया, लेकिन मोबाइल सीट पर ही छूट गया। आरपीएफ ने मोबाइल दिखाकर उससे लॉक खुलवाया, जिसके बाद यात्री ने मोबाइल की पहचान कर लॉक खोल दिया और उसकी कीमत करीब 12 हजार रुपए बताई। उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल ने आवश्यक तस्दीक और आधार कार्ड के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में मोबाइल सही-सलामत हालत में यात्री को सुपुर्द कर दिया।

Next Post

रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था की सघन निगरानी

Wed Sep 23 , 2026
जबलपुर। यात्रियों और रेल कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पश्चिम मध्य रेल ने स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और चिकित्सालयों में जलापूर्ति व्यवस्था की सघन निगरानी शुरू की है। जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के 284 स्टेशनों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक माह में 9,850 नलों […]

You May Like