ऑपरेशन मुस्कान: छतरपुर पुलिस ने 27 गुमशुदा बालक-बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

छतरपुर। पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मानवीय और सराहनीय पहल करते हुए जनवरी 2026 के दौरान जिले से गुम हुए कुल 27 बालक-बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में नाबालिगों की तलाश को प्राथमिकता दी गई।

पुलिस के अनुसार, दस्तयाब किए गए 27 बच्चों में 8 बालक और 19 बालिकाएं शामिल हैं। ये सभी नोएडा, मथुरा, वृंदावन, बांदा (उत्तर प्रदेश) और पुणे (महाराष्ट्र) सहित विभिन्न जिलों से खोजे गए। थाना गुलगंज पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व गुम हुई एक बालिका को हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की।

अभियान के दौरान छतरपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार तलाश अभियान चलाया गया। सिविल लाइन थाना द्वारा 7, गढ़ी मलहरा द्वारा 5, कोतवाली द्वारा 4, बड़ा मलहरा और गौरिहार द्वारा 2-2 बालक-बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया गया।

छतरपुर पुलिस ने बताया कि मेले, बाजार, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए पुलिस न केवल बच्चों को सुरक्षित वापस ला रही है, बल्कि परिजनों को भी मानसिक राहत दे रही है।

 

 

Next Post

नौगांव उपजेल के आरक्षक पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार

Thu Feb 5 , 2026
छतरपुर। नगर में नौगांव उपजेल के एक आरक्षक पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। नौगांव थाना क्षेत्र के लुगासी गांव निवासी पवन यादव ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने गांव के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। आवेदन में पवन यादव ने आरोप लगाया कि जेल […]

You May Like

मनोरंजन