नौगांव उपजेल के आरक्षक पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार

छतरपुर। नगर में नौगांव उपजेल के एक आरक्षक पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। नौगांव थाना क्षेत्र के लुगासी गांव निवासी पवन यादव ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने गांव के लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। आवेदन में पवन यादव ने आरोप लगाया कि जेल से रिहा होने के दौरान नौगांव उपजेल में तैनात एक आरक्षक ने उनके साथ मारपीट की और बाद में उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया।

पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज जेल परिसर में मौजूद हैं, जिनकी जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

पवन यादव ने यह भी बताया कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर नाराजगी है। इसी कारण वे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे, ताकि उच्च अधिकारियों तक अपनी बात रख सकें।

मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आवेदन प्राप्त कर जांच का आश्वासन दिया गया है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।

 

Next Post

मप्र पुलिस ने 6.5 करोड़ के वाहन जब्त किए

Thu Feb 5 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने ग्वालियर और इंदौर जिलों में वाहन किराये पर लेकर उन्हें अवैध रूप से तीसरे पक्ष के पास गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने समन्वित अभियानों के तहत 54 चार पहिया वाहन जब्त किए […]

You May Like