नेपाल: निष्पक्ष जांच के लिए गृह मंत्री सुधन गुरंग ने दिया इस्तीफा

काठमांडू, 22 अप्रैल (वार्ता) नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरंग ने बुधवार को निवेश से जुड़े विषयों को लेकर उपजे विवादों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह विवाद पिछले कुछ समय से छाया हुआ था। श्री गुरंग ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि पद पर बने रहने से जांच प्रक्रिया प्रभावित हो। उन्होंने अपने बयान में कहा, “मुझसे संबंधित विषयों पर निष्पक्ष जांच हो और पद पर रहते हुए ‘हितों का टकराव’ न दिखे, इसी उद्देश्य से मैंने आज से ही प्रभावी होने वाला अपना इस्तीफा सौंप दिया है।”

गौरतलब है कि गृह मंत्री श्री गुरंग पर उस समय सवाल उठे थे, जब धन शोधन के आरोपों में घिरे व्यवसायी दीपक भट्ट के साथ उनकी व्यावसायिक साझेदारी का विवरण सार्वजनिक हुआ था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने नैतिक आधार पर पद छोड़ने का निर्णय लिया। श्री गुरंग ने कहा है कि वे जांच में पूर्ण सहयोग करना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कानूनी प्रक्रिया बिना किसी राजनीतिक दबाव या प्रभाव के आगे बढ़े।

Next Post

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज

Wed Apr 22 , 2026
मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने इस फिल्म का पहला गाना रूप दी रानी रिलीज़ कर दिया है। यह एक देसी, मस्ती भरा और अपबीट ट्रैक है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत […]

You May Like