करोड़ों का सोना लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार के कारोबारियों से धोखाधड़ी कर लगभग ढाई करोड़ का सोना लेकर भागे अंशुल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंशुल सोनी 30 जुलाई को सराफा के लगभग एक दर्जन से अधिक कारोबारियों को सोना लेकर भागा था, जिसकी शिकायत कारोबारियों ने कोतवाली पुलिस थाने में की थी। जिसके बाद से पुलिस टीम अंशुल सोनी की तलाश कर रही थी। इस बीच अंशुली सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लगभग एक दर्जन कारोबारियों ने शिकायत की है कि अंशुल सोनी नामक युवक करीब दो किलो दो सौ ग्राम सोने के आभूषणों की धोखाधड़ी कर लापता हो गया है। सोने का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ढाई करोड़ रूपए आंका गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच अंशुल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बतादें कि कारोबारी मनोज सोनी, मयंक सोनी, सुनील सोनी, अंकित सोनी, अमन सोनी, जित्तू सोनी, अंकित सोनी, अयुश सोनी, सुधीर सोनी, शिवम सोनी, आशीष सोनी सहित अन्य ने आरोप लगाया था कि लगभग 22 सौ ग्राम सोना लेकर अंशुल सोनी नामक युवक लेकर भाग गया है, उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने अंशुल की तलाश शुरू की। सायबर सेल की टीम को एक्टिव कर मोबाइल टॉवर कॉल डिटेल निकाली जा रही थी, इसी बीच अंशुल के संबंध में जानकारी मिलने बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

तेज रफ्तार बाइक से बचने में पलटी बस, 30 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

Sat Aug 9 , 2025
अनूपपुर। शनिवार सुबह चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हारी में यात्रियों से भरी बस पलटने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर है। बस (CG 15 AB 0499) बुढ़ार से अनूपपुर जा रही थी और गांव के अंदरूनी रास्ते से गुजरते समय सामने से […]

You May Like