वेकोलि जीएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल 

सारनी। वेकोलि महाप्रबंधक पाथाखेड़ा से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात कर कोठी बुल्ला गांव मे पेयजल संकट से निजात एवं स्थानीय लोगो को रोजगार दिए जाने की मांग की.गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में ग्राम कोठी बुल्ला में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं वेकोली में स्थानीय मजदूरों, डिप्लोमा, माइनिंग, इंजीनियरिंग डिग्री वालों के रोजगार देने को लेकर वेकोलि प्रबंधन (पाथाखेड़ा) से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने वेकोली में कार्यरत ठेका कंपनियां बाहर से आ रही है उनमें स्थानीय मजदूरों, डिप्लोमा,माइनिंग डिप्लोमा,इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाए ताकि क्षेत्र में व्याप्त बेरोजगारी दूर हो सके. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि ग्राम कोठी बुल्ला में पानी की भारी कमी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कहा कि सीएसआर मद के अंतर्गत ग्रामवासियों के लिए प्रतिदिन दो टैंकर पेयजल उपलब्ध कराए जाएं तथा पानी की दो स्थायी टंकियां भी रखी जाएं, जिससे ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल मिल सके। श्री भारती ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है। साथ ही साथ क्षेत्र के युवाओं मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने जैसे मुद्दों पर वेकोलि प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिरुपति ऐरोलू ,भूषण कांति, एसके उपरित, मंडलम अध्यक्ष हेमंत धोटे रामाश्रय वर्मा,वसीम खान,रोहित भारती अरविंद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे |

Next Post

उत्साह और उमंग के साथ थमा आरोह 2026 का कारवां; समापन पर झूमे खिलाड़ी

Thu Jun 11 , 2026
हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा आयोजित आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन सिविल लाइन स्थित इनडोर स्टेडियम हरदा में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम में […]

You May Like