गोरखपुर से ऑटो, गढ़ा से जूडा की स्कूटी चोरी

जबलपुर: गोरखपुर से एक ऑटो तो गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कालेज हास्टल न. 05 के बाहर से जूनियर डॉक्टर की स्कूटी चोरी हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।गढा पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र सिंगोरिया मेडिकल कालेज ब्वायस हास्टल न. 5 में रहकर एम. एस. जर्नल सर्जरी फाईनल ईयर की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज से कर रहा है।

बीती रात करीब 8:30 बजे उसने अपनी एक्टीवा स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड जेड 8023 को मेडिकल कॉलेज हास्टल न. 05 के बाहर रोड के किनारे खडी कर दी थी। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया। इसी प्रकार गोरखपुर पुलिस ने बताया कि सुनील झारिया पिता सुकल सिंह झारिया निवासी सूरी होटल गोरखपुर ने अपपनी ऑटो क्रमांक एमपी 20 आर 6907 को बीती रात्रि करीब 10.30 बजे घर के किनारे खड़ा कर दिया था।

Next Post

घर पर पथराव, दरवाजे, छत की सीट टूटी

Wed Jul 22 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत झंडा चौक में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। एक घर में पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी। हमले में दरवाजे, छत की सीट टूट गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रोहित भट्ट निवासी प्रेमसागर झंडा चौक का फर्नीचर का काम […]

You May Like