इंदौर: पुलिस ने शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी. 1 अक्टूबर सुबह से 2 अक्टूबर सुबह तक नो एंट्री मार्गों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई.वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.
पुलिस ने उल्लंघन करने वाले चालकों को हिदायत दी कि प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही शहर में प्रतिबंधित मार्गों पर नो एंट्री के साइन बोर्ड लगवाए जा रहे हैं. अधिकारियों ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और मार्गों का पालन करें और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सहयोग करें.
