कई स्वयंसेवक तीसरी पीढ़ी के साथ रहे शामिल
बागली:दशहरा पर्व 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में हुई वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष आरंभ हो चुका है। बागली नगर में भी शताब्दी वर्ष पर पंचशील सिद्धांत को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्ग से निकला अनुमानित यह दूरी 5 किलोमीटर की राही समय अनुसार विगत 5 दिन पूर्व से स्वयंसेवक हिंदू परिवारों में घर-घर जाकर संपर्क कर रहे थे.
लगभग 716 परिवारों में पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों ने संपर्क किया परिणाम यह रहा की 600 से अधिक स्वयं सेवक पुर्ण गणेश में उपस्थित रहे और 200 से अधिक स्वयंसेवक अर्ध गणेश में उपस्थित रहे 50 से अधिक स्थानों पर हिंदू परिवारों के साथ-साथ अन्य समाज जनों ने भी पुष्प वर्षा कर निकलने वाले संचलन का स्वागत किया इस दौरान कई परिवारों की तीसरी पीढ़ी एक साथ उपस्थिति रही बुजुर्ग स्वयंसेवक मांगीलाल जी योगी 80 वर्ष में जिनकी सॉन्ग आयु 60 वर्ष है उनके पुत्र सुनील योगी जिनकी उम्र 54 वर्ष और संघ आयु 50 वर्ष तथा पोत्र हितार्थ योगी जिसकी उम्र 16 वर्ष और संघ आयु 3 वर्ष रही उसी प्रकार अधिवक्ता प्रवीण चौधरी जिनकी उम्र 70 वर्ष और संघ आयोग 54 वर्ष उनके पुत्र कुणाल चौधरी जिनकी उम्र 40 वर्ष संघ आयु 22 वर्ष तथा पोत्र धार्मिक चौधरी महज 2 वर्ष के लेकिन संघ आयु एक वर्ष विगत वर्ष भी पूर्ण गणेश में उनकी उपस्थिति दीखी हॉट पिपलिया के दिवंगत स्वयंसेवक प्रेम जोशी जिन्होंने 20 वर्ष की आयु में पूर्ण गणेश उपस्थिति दर्ज कराई थी.
उनके पुत्र प्रेम जोशी और पोत्र अभिषेक जोशी नियमित भाग ले रहे हैं। ऐसे कई परिवार है जिनकी तीसरी पीढ़ी पथ संचलन में दिखाई दी बागली विधायक मुरली भंवरा बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव और कई ग्राम पंचायत के सरपंच पूर्ण गणेश में उपस्थित रहे। इस वर्ष शताब्दी समारोह के अंतर्गत कार्यक्रम में मात्र शक्तियों भी कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित रही। शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्थल पर ही हुआ किसी को भी लाठी के अलावा कोई भी अन्य शास्त्र ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
