‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है। ‘नच ले ललारिया’ का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गीत को जैस्मिन सैंडलस और सुधीर यादववंशी ने अपनी आवाज़ दी है।

निर्माताओं के अनुसार यह गीत फिल्म की कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर दुनिया की झलक पेश करता है। संगीतकार अमित त्रिवेदी ने कहा कि उनकी कोशिश ऐसा गीत तैयार करने की थी, जिसे सुनते ही लोगों का नृत्य करने का मन करे। उन्होंने कहा कि ‘भाई तेरा स्टार है’ एक हल्की-फुल्की और मनोरंजक फिल्म है, इसलिए इसके संगीत में भी उसी ऊर्जा को शामिल करने का प्रयास किया गया है।
ईस्टवुड पिक्चर्स प्रस्तुत ‘भाई तेरा स्टार है’ में राघव जुयाल, संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी अनेजा वालिया, पार्वती ओमनाकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज़्जेह और देव अग्रवाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। इसकी कहानी सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखी है, जबकि अवंतिका हरी, सुनील रुपानी और विवेक बी. अग्रवाल इसके निर्माता हैं।
‘नच ले ललारिया’ टिप्स म्यूज़िक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अन्य प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

.....

Next Post

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

Wed Jul 15 , 2026
मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की […]

You May Like