ओंकारेश्वर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की बाइक बरामद

ओंकारेश्वर। पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश पर मांधाता पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शातिर चोर को पकड़ा है। आरोपी के पास से 4.10 लाख कीमत की 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

थाना प्रभारी अनूप सिंह सिंधिया ने बताया कि सनावद-ओंकारेश्वर रोड पर चोरी की हीरो फैशन प्रो के साथ आरोपी छोटेलाल पिता तोताराम भील (40) निवासी इंधवादी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने झूला पुल से 3 सितंबर को बाइक चोरी करना कबूला।

निशानदेही पर ट्रेसिंग ग्राउंड के जंगल से 6 अन्य बाइक बरामद की गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Next Post

पीड़ित किसानों को मुआवजा देंने तथा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Wed Oct 7 , 2026
पांढुरना, अल्प वर्षा से जिले के किसानों की खेतों की फसलें पूरी तरह बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहें है, पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा तथा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के किसानों के साथ कांग्रेस द्वारा क्षेत्रीय […]

You May Like