सैनिक सम्मेलन: अनुशासन एवं मर्यादित जीवन अभियान से बदली जवानों की सोच

भोपाल: सेनानी हितेश चौधरी के नेतृत्व में 7वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, भोपाल में सैनिक सम्मेलन एवं आवासीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत अनुशासन एवं मर्यादित जीवन अभियान” से हुई, जो तीन माह से चल रहा है। इस अभियान में अब तक 13 कर्मचारी जुड़ चुके हैं, जिनमें से दो ने नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया है। इस पहल में निरीक्षक संदीप राजावत व सउनि राजेन्द्र गुर्जर का विशेष योगदान रहा।

योगासन चैम्पियनशिप व अन्य खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। बैठक में पुलिस परिवारों के लिए पेयजल, विद्युत, सड़क, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। सेनानी ने सामूहिक उत्तरदायित्व और सहयोग की भावना पर जोर दिया। सम्मेलन के अंत में कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित समाधान भी किया गया।

Next Post

भारत-स्पेन सहयोग की नई इबारत: विरासत से विकास की साझा यात्रा

Sat Jul 19 , 2025
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह बदलते दौर का “भारत” है, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहकर वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति की विशिष्टता यही है कि विदेशों में बसे भारतीय अपनी मातृभूमि से गहराई से जुड़े रहते हैं। […]

You May Like