भारत-स्पेन सहयोग की नई इबारत: विरासत से विकास की साझा यात्रा

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह बदलते दौर का “भारत” है, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहकर वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति की विशिष्टता यही है कि विदेशों में बसे भारतीय अपनी मातृभूमि से गहराई से जुड़े रहते हैं। स्पेन जैसे देशों में रहकर वे न केवल व्यक्तिगत रूप से प्रगति कर रहे हैं, बल्कि भारत की संस्कृति और मूल्यों का गौरव भी बढ़ा रहे हैं।

सीएम स्पेन में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद कर रहे थे, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। आज दुनिया की दृष्टि भारत पर केंद्रित है, और इसका कारण है भारत की तेजी से उभरती आर्थिक, सांस्कृतिक और कूटनीतिक शक्ति।

स्पेन का भी एक गौरवशाली इतिहास रहा है और दोनों देशों के बीच “विरासत से विकास” की सोच एक समान है। यह समानता द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। भारत और स्पेन मिलकर नवाचार, ऊर्जा, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में मजबूत भागीदारी की ओर अग्रसर हैं, जिससे एक नई वैश्विक साझेदारी की नींव रखी जा रही है।

Next Post

तिघरा जलाशय से जल प्रवाह: सभी 7 गेट खुले

Sat Jul 19 , 2025
ग्वालियर: तिघरा जलाशय का जल स्तर बढ़ने के कारण गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विवेक कुमार की उपस्थिति में जलाशय के गेट खोलकर जल निकासी की गई। जल निकासी से पूर्व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा चेतावनी के लिये सायरन […]

You May Like