4 करोड़ का संपत्ति एवं 11 लाख का जलकर मिला

4 करोड़ का संपत्ति एवं 11 लाख का जलकर मिल

उज्जैन। नगर पालिका निगम उज्जैन को ऑफिशल लिक्विडेटर हायकोर्ट कोलकाता के आदेश पर इस्को पाइप फैक्ट्री से निगम को 4 करोड़ 63 लाख का संपत्ति कर एवं 11 लाख के जलकर की बकाया राशि प्राप्त हुई। इस्को पाइप फैक्ट्री जिसका बकाया संपत्ति कर एवं जलकर वित्तीय वर्ष सन 1996 – 97 से लेकर सन 2006-07 तक का बकाया था। जिसमें की फैक्ट्री एवं आवासीय भवनों के जलकर एवं संपत्ति कर की राशि निगम को प्राप्त हुई है। उक्त प्रकरण कोलकाता हाई कोर्ट में पेंडिंग चल रहा था। जिसमें ऑफिशल लिक्विडेटर हाई कोर्ट कोलकाता द्वारा निगम के पक्ष में फैसला करते हुए इसको पाइप फैक्ट्री पर बकाया संपत्ति कर एवं जलकर जमा करने के आदेश दिए गए। जिसके क्रम में नगर निगम के संपत्ति कर विभाग की उपायुक्त आरती खेडेकर, पीएचई विभाग के उपायुक्त मनोज मौर्य एवं संपत्ति कर अधिकारी संतोष शर्मा द्वारा 2 बार कोलकाता पहुंचकर उक्त प्रकरण की दस्तावेज कार्रवाई में सम्मिलित होकर निगम के पक्ष में फैसला करवाया गया।

Next Post

जल संरक्षण का संदेश देते हुए रैली निकाली 

Fri May 23 , 2025
खंडवा। छैगांव माखन में समाज कार्य बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू में अध्यनरत विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत अहमदपुर खेगाव में उपस्थित रहते हुए ग्राम विकास की योजनाओ, पंचायत द्वारा लगाए जाने वाली कर व्यवस्था, निर्माणकार्यों में नल, जल, सडक़ के साथ ही वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कंटूर, भूनाडेप आदि से संबंधित जानकारी […]

You May Like