
खंडवा। छैगांव माखन में समाज कार्य बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू में अध्यनरत विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत अहमदपुर खेगाव में उपस्थित रहते हुए ग्राम विकास की योजनाओ, पंचायत द्वारा लगाए जाने वाली कर व्यवस्था, निर्माणकार्यों में नल, जल, सडक़ के साथ ही वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कंटूर, भूनाडेप आदि से संबंधित जानकारी को ग्राम पंचायत के माध्यम से प्राप्त करते हुए ग्राम के कृषक, सुरेश रामलाल,मनोज पटेल, के खेत में वृक्षारोपण, मोसंबी, संतरे की फसल की खेती एवं रखरखाव की जानकारी प्राप्त कर जल संरक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए एक दिवसीय इस शैक्षणिक अध्ययन को प्राप्त किया गया।ग्राम में विद्यार्थियों द्वारा मां गंगा जल संवर्धन योजना अंतर्गत सांकेतिक रूप से संत सिंगाजी मंदिर से लगी नदी किनारे तट पर श्रमदान भी करते हुए जल संरक्षण का संदेश देते हुए सांकेतिक रैली कतारबद्ध होकर निकाली गई।
