सकल हिन्दू समाज ने पुजारी को धमकाने वाले पर की सख्त कार्रवाई की मांग

सीहोर. शहरवासियों व सकल हिन्दू समाज और सामाजिक संगठनों ने गणेश मंदिर में पुजारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा.

महेश यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 119, 300, 302 का इजाफा करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर इन धाराओं का इजाफा नहीं किया तो प्रदेश के हर जिले में इस मामले को लेकर सकल हिन्दू समाज आंदोलन करेगा. एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन का वाचन डॉ. गगन नामदेव ने किया और यहां पर आए सभी संगठनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया.

ज्ञापन में बताया कि पुलिस ने महज जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है, जबकि आरोपी मंदिर प्रांगण में जान से मारने के इरादे से आया था और वीडियो में उसने जो घटना की वह साफ दिख रहा है. यह हमला हम पर नहीं सकल सनातन पर हुआ है.

Next Post

त्यौहार नजदीक, ई- रिक्शा बाजार में मचाएंगे धमाचौकड़ी

Wed Jul 30 , 2025
जबलपुर: शहर में त्योहारी सीजन नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारी नाकाफी नजर आ रही है। खासकर ई-रिक्शा पर कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण आगामी त्यौहार के दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। […]

You May Like