बीएलएस इंटरनेशनल को तीसरी तिमाही में 170 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, (वार्ता) वैश्विक एआई और टेक्नोलॉजी-सक्षम सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 170 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 33.1 प्रतिशत की वृद्धि है।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व 43.6 प्रतिशत बढ़कर 736 करोड़ रुपये रहा। उसने शेयरधारकों को प्रति इक्विटी शेयर दो रुपये का अंतरिम लाभांश देने की भी घोषणा की है। लाभांश के रूप में वह कुल 82.35 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वीजा एवं कासुलर सेवाओं और डिजिटलल सेवाओं में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी के बयान में कहा गया है कि वह भविष्य के लिए तैयार, विस्तार की संभावना वाली डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में निवेश जारी रखेगी।

बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेस के संयुक्त प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहले नौ महीनों में निरंतर और मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने एक रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों पर 200 प्रतिशत (दो रुपये) के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है जो अब तक घोषित अंतरिम लाभांश में सबसे अधिक है।

 

 

Next Post

बॉयकॉट से सरेंडर तक…भारत के खिलाफ मैच खेलने पर मजबूर हुए मोहसिन नकवी? जानिए IND-PAK मैच पर क्या कहा?

Wed Feb 11 , 2026
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार का फैसला किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से लिया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच […]

You May Like