नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव लगभग स्थिर रहा। गेहूं और चीनी के दाम बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,888 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रही। गेहूं दो रुपये मजबूत हुआ और 2,772 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत गत दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 20 रुपये और उड़द दाल 19 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल भी तीन रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी। चना दाल की कीमत कमोबेश स्थिर रही।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 17 रिंगिट बढ़कर 4,555 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.32 प्रतिशत की बढ़त में 75.57 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 34 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सोया तेल 32 रुपये और वनस्पति 22 रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल में 18 रुपये और सूरजमुखी तेल में नौ रुपये की तेजी देखी गयी। मूंगफली तेल 32 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी छह रुपये महंगी हुई।

