
भोपाल। चूनाभट्टी थाना इलाके में एक बैंक के एटीएम मशीन में लगी बैटरी चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि बलवीर नगर में लगे एटीएम मशीन की 3 बैटरी चोरी का मामला सामने आया है. चोरी करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने 2 मई को शाम के समय मशीन में लगी बैटरी चोरी कर ली. मामले की शिकायत थाने में दर्ज की गई है. पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
