हादसा: बाइक टक्कर से युवक की मौत

झाबुआ। मेघनगर नाके पर हुए हादसे में ग्राम बाड़कुआं निवासी 34 वर्षीय सुखराम भूरिया की मौत हो गई। वे अपनी बाइक से झाबुआ बाजार जा रहे थे, तभी पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी मोड़ते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुखराम के सिर में गंभीर चोट आई और जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

आरोपी बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि उसके पीछे बैठा एक ग्रामीण घायल हुआ। मृतक विवाहित था और चार बच्चों का पिता था। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

प्रतियोगिता के दौरान तरण पुष्कर में हादसा, पानी में बेहोश हुई छात्रा, एमवाय में किया भर्ती

Wed Aug 20 , 2025
इंदौर. तरण पुष्कर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के पहले ही दिन सोमवार को बड़ा हादसा टल गया. बैतूल के भैंसदेही स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा अर्चना तैराकी के दौरान अचानक पानी में बेहोश हो गई. गनीमत रही कि समय पर उसे पानी से बाहर निकालकर 108 […]

You May Like

Play sound