बैंडिट क्वीन की चमक के पीछे का दर्द, तलाक के बाद अकेली रह गईं सीमा बिस्वास

‘बैंडिट क्वीन’ से मशहूर हुईं सीमा बिस्वास की प्रोफेशनल सफलता के पीछे निजी जीवन का दर्द छिपा है। 38 की उम्र में शादी और चार साल बाद तलाक के बाद सीमा अकेली रहीं।

 फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में फूलन देवी का दमदार किरदार निभाकर रातोंरात पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सीमा बिस्वास आज 61 साल की हो चुकी हैं। 14 जनवरी 1965 को असम में जन्मीं सीमा ने अपने अभिनय से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि थिएटर और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी खास जगह बनाई। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें बड़ी सफलता मिली, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही।

सीमा बिस्वास ने साल 2003 में, 38 वर्ष की उम्र में एनएसडी के पूर्व छात्र निखिलेश शर्मा से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और महज चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद सीमा ने दोबारा शादी नहीं की और अब वह अकेले ही अपनी जिंदगी जी रही हैं। वह खुद को थिएटर, फिल्मों और टीवी से जोड़े हुए हैं और एक्टिंग को ही अपना सबसे बड़ा सहारा मानती हैं।

Next Post

IND vs NZ: राजकोट में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा कोई उलटफेर?

Wed Jan 14 , 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजकोट का पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकुल है। ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला […]

You May Like