
सागर। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा किसान हित राष्ट्र हित किसान माह कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा सागर के चनौआ बुजुर्ग ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र कृषकों को बैंक के अध्यक्ष आर सी बोहरा सचिव हरिनारायण चतुर्वेदी ने 1.30 करोड़ की ऋण राशि स्वीकृति पत्र वितरित किए गए,कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं ग्राहकों को मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग उत्पादों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC),पशुपालन, स्वरोजगार,एमएसएमई,आवास ऋण तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया गया,तो वही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण भी किया गया, कार्यक्रम का संचालन सोहित गर्ग ने किया,कार्यक्रम में प्रबंधक नीलेश मिश्रा,रूपेश साहू,प्रवीण जैन,उर्वशी खेमा,विशाल जाटव सहित ग्रामवासी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।।
