
सीधी। आज जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आये थे। अधिकांश शिकायते पारिवारिक विवाद, लड़ाई-झगड़ा मारपीट, धोखाधड़ी एवं जमीनी विवाद इत्यादि से संबंधित थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को संबंधित थाना प्रभारियों से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम रूबरू कराकर यथाशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
