मॉस्को, 17 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने पिछली रात 206 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया।
मंत्रालय के बयान में कहा गया, “पिछली रात वायु रक्षा प्रणालियों ने 206 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानवरहित हवाई वाहनों को रोककर नष्ट कर दिया।”
बयान के अनुसार, 62 ड्रोन ब्रायांस्क क्षेत्र में, 43 मॉस्को क्षेत्र में , 28 क्रास्नोडार क्षेत्र में, 18 क्रीमिया में, 12 स्मोलेंस्क क्षेत्र में, 9 कलुगा क्षेत्र में, 8 बेलगोरोड क्षेत्र में, 6 रोस्तोव क्षेत्र में, 4 लेनिनग्राद क्षेत्र में, 3 अस्त्रखान क्षेत्र में और 1 अदिगेया गणराज्य में मार गिराए गए।
इसके अलावा, आज़ोव सागर के ऊपर 12 ड्रोनों को भी नष्ट किया गया है।
