आगामी 1 वर्ष में 3 लाख घरों में पहुॅंचेगा शुद्ध नर्मदा जल : महापौर

जबलपुर। शहर के देवतुल्य नागरिकों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के संकल्प के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा ’हर घर नर्मदा जल’ योजना की जमीनी हकीकत परखने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। 312 करोड़ रुपये की लागत से चल रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत महापौर ने कहा कि आने वाले एक वर्ष के भीतर शहर के 3 लाख घरों में शुद्ध नर्मदा जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर महापौर ने बताया कि शहर में तेजी से विकास का ग्राफ बढ़ा है। आगे एक वर्ष में एक साथ शहर के नागरिकों को अनेक विकास कार्यो की सौगात दी जायेगी।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर महापौर का सख्त रुख

महापौर ने उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएँ, निर्माण सामग्री और पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन हो। इस दौरान महापौर ने नागरिकों को होने वाली असुविधा पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के तुरंत बाद रीस्टोरेशन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि विकास कार्यों के कारण नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को तत्काल पूर्ववत स्थिति में लाया जाए ताकि धूल और गड्ढों से नागरिकों को राहत मिले। औचक निरीक्षण के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम भी उपस्थित रही, जिन्हें महापौर ने नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एम आई सी सदस्य दामोदर सोनी एवं पार्षद अनुराग दहिया आदि उपस्थित रहे।

Next Post

महिलाओं के साथ छल कर रही भाजपा सरकार: यश घनघोरिया

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर। महिला आरक्षण बिल पर घमासान शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए हैं। मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान यश घनघोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों […]

You May Like