उर्मिलेश्वर धाम पड़रा की रासलीला में श्रीराधाकृष्ण के प्रथम मिलन की लीला का मंचन

सीधी । शहर के उर्मिलेश्वर धाम तिलक नगर पडऱा में 17 फरवरी से श्रीराधाकृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन हो रहा है। रासलीला के सातवें दिन श्रीराधाकृष्ण के प्रथम मिलन की लीला का मनमोहक मंचन किया गया।

श्रीरामकृष्ण लीला प्रचार मंडल वृंदावन के व्यास स्वामी बृजेश शर्मा व उनके कलाकारों के द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जा रही है। दण्डी स्वामी निर्भायानंद सरस्वती के सानिध्य में वरिष्ठ समाजसेवी विनय कुमार सिंह परिहार के सौजन्य से आयोजित हो रहा है। सोमवार को रासलीला का शुभारंभ श्रीराधाकृष्ण की निकुंज लीला से किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रमोहन गुप्ता, भीम कामदार, दिलीप सितानी एवं विनय कुमार सिंह ने अपनी माता एवं परिवार के साथ श्री युगल सरकार की आरती की। भगवान श्रीकृष्ण खेलते हुते जमुना जी के किनारे आये तो देखे कि यमुना पार एक दिव्य वाली बैठी है, तो जाकर पूछा कि तुम कौन हो लाल और किस गांव की हो। भगवान श्रीकृष्ण बोले कि मैं वृंदावन की सब साखियों को जानता हूं।

तब श्रीराधा रानी ने बताया कि मैं वृशभानू दुलारी हूं। मेरे बाबा का आंगन बहुत बड़ा है तो मैं वहीं खेला करती हूं। यहां नंद जी का लाला बड़ा चोर है इस कारण यहां नहीं आती। तब श्रीकृष्ण जी ने कहा कि ऐसी बात नहीं, सखियां नंद के लाला को बदनाम करती है तो श्रीराधा जी ने कहा कि कही तुम ही तो नहीं नंद जी का लाला। तब श्रीकृष्ण जी ने कहा कि हां मैं ही हूं। मेरा नाम कुंवर कन्हाई है आप आओ कभी नंद भवन खेलने के लिए आदि। श्रीराधा-कृष्ण के प्रथम मिलन, श्रीकृष्ण और नंदबाबा की लीला का विस्तार से मंचन किया गया।

इन्होंने किया अभिनय

उक्त रासलीला में ठाकुर जी श्रीकृष्ण की भूमिका दीपेश शर्मा, श्रीजी की भूमिका गोविंद शर्मा, श्रीजी की अष्ट सखियों की भूमिका में करण शर्मा, नैतिक शर्मा, रवि शर्मा, राजू शर्मा, देव कुमार शर्मा, रामवीर शर्मा ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कान्हा जी दिगम्बर शर्मा, हरीष शर्मा, छोटू मिश्रा, ऋषि मिश्रा द्वारा अभिनय किया गया।

Next Post

हम सब के पिता, बाबा एक - नियाज मोहम्मद

Tue Feb 24 , 2026
ग्वालियर। मनु की संतान मनुष्य और आदम की औलाद आदमी कहलाई। बस भाषा का अंतर है, पिता का अंतर नहीं। हम सब के पिता, बाबा एक हैं। हमारी जन्मभूमि एक है, हमारी संस्कृति एक है, हमारे पुरखे एक हैं इसलिए हम सब भी एक हैं. यह बात मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग […]

You May Like