
नवभारत न्यूज
दमोह. जिले के पटेरा थाना क्षेत्र डेडोंगरा के पास मजदूरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरह घायल होने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिसमें बच्चे भी शामिल हैं और उपचार जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हिनौती रामगढ़ निवासी कमलाबाई गौंड उम्र 40 वर्ष, रेखा विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष, पूजा गोंड उम्र 28 वर्ष, शुभम उम्र 7 वर्ष, मिलन 18 वर्ष, भूरा गौंड उम्र 17 वर्ष, सपना गौंड उम्र 36 वर्ष, कौशल्या बाई गौंड उम्र 48 वर्ष सभी निवासी हिनौती रामगढ़ मजदूरी करने आ रहे थे, तभी चालक की लापरवाही से मेड पर अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गया. जिन सभी का इलाज दमोह जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड चल रहा है.
