कॉलोनी में चोरों की आहट से लोग भयभीत

सीहोर। शहर की पाश कालोनी दांगी स्टेट में बीती देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन कालोनी के कुत्तों के भौंकने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और वहां से भाग निकले. हालांकि उनकी मौजूदगी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. बुधवार को कालोनी के लोगों ने थाना कोतवाली को आवेदन देकर कालोनी में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है.

नगर के कोलीपुरा चौराहा के आगे स्थित दांगी स्टेट कालोनी में बीती देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम देने की नियत से कुछ घरों की रैकी की. संयोग से उनकी मौजूदगी भांपकर कालोनी के कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया जिससे लोगों की नींद खुल गई. जब तक वह बाहर आ पाते चोर वहां से रफूचक्कर हो गए थे. कालोनी के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त चोरों की करतूत कैद हो गई. चोरों की आमद से भयभीत कालोनीवासियों ने बुधवार को थाना कोतवाली जाकर रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कालोनी के ही मंदिर से भी चोर दानपेटी उठा ले गए थे जो कुछ दूरी पर खाली पड़ी मिली थी. इस वारदात के आरोपी भी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं.

 

Next Post

विजय दिवस पर देश भक्ति के गीतों से गूंज उठा शहीद स्मारक

Thu Dec 18 , 2025
सीहोर। हमारे क्षेत्र में कई जवान ऐसे है, जिन्होंने देश के लिए कर्बानी दी है. जिनके बलिदान से देश सुरक्षित है, ऐसे वीर सपूतों का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है. उक्त विचार शहर के शहीद स्मारक स्थल परआयोजित एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के संयुक्त […]

You May Like