सीहोर। हमारे क्षेत्र में कई जवान ऐसे है, जिन्होंने देश के लिए कर्बानी दी है. जिनके बलिदान से देश सुरक्षित है, ऐसे वीर सपूतों का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है.
उक्त विचार शहर के शहीद स्मारक स्थल परआयोजित एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के संयुक्त प्रयास से विजय दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम सम्मान कार्यक्रम का आयोजन के दौरान बिग्रेडियर विनायक वशिष्ठ सेना पदक से सम्मानित ने कहे. उन्होंने कहाकि मैं जवानों और उनके परिवारों की ओर से नपा का धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं. वहीं नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि क्षेत्र के कई सैनिक के रूप में अपनी सकारात्मक ऊर्जा, अनुभव एवं विवेक का प्रयोग राष्ट्र, समाज एवं गौरवशाली सेनानियों के परिवारों के कल्याण एवं उत्थान में कर रहे हैं, जोकि देश-प्रदेश और हम सबके लिए गर्व की बात है. युवा किसी भी राष्ट्र और समाज के वास्तविक कर्णधार होते हैं, जो भविष्य की दिशा और दशा तय करते हैं. राष्ट्र की प्रगति, नवाचार और परिवर्तन की शक्ति इन्हीं में निहित होती है. पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारी सेनाएं आधुनिक तकनीक व हथियारों और उच्च मनोबल के साथ देश की रक्षा में पूरी दृढ़ता से खड़ी हैं. प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है. शहर के शहीद स्मारक स्थल पर एक शाम शहीदों के नाम भारतीय सेना विजय दिवस एवं शहीद कुंवर चैन सिंह समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर कैप्टन सुरेन्द्र खरगौन, कैप्टन प्रसाद और नपाध्यक्ष श्री राठौर द्वारा 15 शहीदों के परिवरजनों को पदक और स्मृति चिन्ह के अलावा 65 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया. इस मौके पर देशभक्ति गीत की प्रस्तुति, देश भक्ति नृत्य और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया.
