मुंबई 02 जुलाई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केशवन रामचंद्रन को कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पहली जुलाई से प्रभावी है।
आरबीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक इससे पहले श्री रामचंद्रन आरबीआई के जोखिम निगरानी विभाग में प्रधान मुख्य महाप्रबंधक थे। कार्यकारी निदेशक के रूप में श्री मचंद्रन केंद्रीय बैंक के विनियमन विभाग (व्यावहारिक विनियमन प्रभागरेगुलेशन डिवीजन) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
श्री रामंचद्रन को मुद्रा प्रबंधन, बैंकिंग और गैर-बैंकिंग पर्यवेक्षण, प्रशिक्षण और प्रशासन से संबंधित क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान रिजर्व बैंक स्टाफ कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में भी काम किया। उन्होंने पांच साल से अधिक समय तक केनरा बैंक के बोर्ड में आरबीआई के नामित सदस्य के रूप में और दो साल तक आईसीएआई के ऑडिटिंग और एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड में काम किया।
श्री रामचंद्रन के पास बैंकिंग और वित्त में एमबीए की डिग्री हैं। वह ब्रिटेन के एसीसीए से अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग में डिप्लोमा हासिल किया है।
