संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान संरचना के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता : बिरला

नयी दिल्ली 19 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान संरचना के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है।

श्री बिरला ने आज यहां विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान संरचना के पुनर्मूल्यांकन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने समकालीन चुनौतियों का समाधान करने के लिए किए जाने वाले आवश्यक सुधारों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युद्ध, आतंकवाद, जलवायु संकट तथा डिजिटल जोखिमों जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहे विश्व में संवाद, सहयोग और समयबद्ध वैश्विक सुधार अनिवार्य हो गए हैं।

उन्होंने भारत के प्राचीन दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम और संविधान में निहित शांति, सौहार्द और समता के सिद्धांतों को देश की वैश्विक प्रतिबद्धता का आधार बताया। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत की सक्रिय भूमिका, तीन लाख से अधिक शांति सैनिकों के योगदान और कोविड-19 महामारी के दौरान 150 से अधिक देशों को दी गई वैक्सीन सहायता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने लगातार ज़िम्मेदारी से वैश्विक सहयोग की भावना के साथ काम किया है।

लोकसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि न्यायपालिका के समक्ष पर्यावरणीय न्याय, सतत विकास, डिजिटल सुरक्षा और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के नैतिक उपयोग जैसी उभरती चुनौतियों पर केन्द्रित यह सम्मेलन विश्व शांति, न्याय और स्थिरता को और सुदृढ़ करेगा।

 

 

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण उपायों में वाहनों की उम्र ही नहीं, बल्कि तय की गयी दूरी पर भी विचार करने की ज़रूरत : सुप्रीम कोर्ट

Wed Nov 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण का आकलन सिर्फ़ उनकी उम्र के आधार पर नहीं किया जा सकता है बल्कि वाहनों द्वारा तय की गई दूरी को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। प्रख्यात पर्यावरणविद् एमसी मेहता मामले में […]

You May Like