नूतन स्कूल ने राज्य स्तर पर जीता दूसरा पुरस्कार

सीहोर। नूतन स्कूल ने मध्य प्रदेश टूरिज्म क्वीज 2025 राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया. इस में प्रदेश के 55 जिलों के दल ने भाग लिया. में प्रथम राउंड लिखित परीक्षा और लिखित परीक्षा में प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के बीच ऑडियो विजुअल राउंड का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में किया गया, जिसमें प्रदेश के पर्यटन पर आधारित प्रश्नों के आधार पर सीहोर के दल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. विद्यालय की विजेता टीम में अविश, अविनि, श्लोक शामिल रहे. टीम का मार्गदर्शन प्रभारी शिक्षक आयुष द्वारा किया गया. इस सफलता पर डीईओ संजय सिंह तोमर, डीपीसी आरआर उईके, प्राचार्य आलोक शर्मा, बीईओ दीपा कीर, माधव यादव, आशीष शर्मा आदि शामिल है. स्कूल संचालक सुरेश त्यागी ने विजेता टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

Next Post

विद्यालय की मेधावी बालिकाओं का सम्मान

Thu Dec 18 , 2025
जावर। नगर के साई पब्लिक स्कूल में बालिका मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मेंप्राचार्य जयपाल ठाकुर, […]

You May Like