जावर। नगर के साई पब्लिक स्कूल में बालिका मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मेंप्राचार्य जयपाल ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक भगवत शरण लोधी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राठौर, राकेश शर्मा, देवकरण प्रजापति सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं.
