अशोका गार्डन जिनालय में भव्यता से मनाया गया दीक्षा दिवस समारोह

भोपाल।अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दीक्षा दिवस समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में विराजमान श्री 108 निर्वेगसागर महाराज के संघस्थ क्षुल्लक श्री 105 जागृत सागर महाराज, मुनि श्री 105 समन्वय सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 सविनय सागर महाराज का दीक्षा दिवस प्रातःकालीन अभिषेक एवं शांतिधारा से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, आचार्य श्री का चित्रावरण एवं मुनि श्री के प्रेरक प्रवचन हुए। मुनि श्री ने समता, सामायिक और उपवास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मशुद्धि का संदेश दिया। मीडिया प्रभारी अशोक जैन सारणी के अनुसार आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज की पूजन, ओम सामायिक साधना शिविर एवं पाद प्रक्षालन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष सत्येंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

बिना भेदभाव के समृद्ध मप्र का संकल्प, आठ सूत्रीय विजन पर आगे बढ़ेगा राज्य: सीएम डॉ यादव

Thu Dec 18 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुखद, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण बिना किसी भेदभाव के खुले दृष्टिकोण के साथ किया जाएगा। बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पक्ष-विपक्ष और नागरिकों के सुझावों को साथ लेकर […]

You May Like