20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ मंदसौर के 2 युवक गिरफ्तार

जावरा/ढोढर। जिले में एक दिन पूर्व हुई एमडी ड्रग्स की बड़ी कार्यवाही के दूसरे दिन फिर रिंगनोद थाने की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो लोगों को धर दबोचा है। जिला पुलिस कप्तान अमित कुमार द्वारा जिले में लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रखा है जिसमें पुलिस को फिर एमडी ड्रग्स पकडऩे में सफलता मिली।

माननखेडा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शाम को फोरलेन से एक कार में दो लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर जाने वाले हैं। एसडीओपी संदीप मालवीय और वरिष्ठों को अवगत करवाते हुए उनके निर्देशन में फोरलेन पर घेराबंदी की। रात्रि को 8 बजे के लगभग मुखबिर द्वारा बताई गई स्विफ्ट कार जीजे 5 जेई 428 को रोका और उसमे सवार 2 लोगो को पकडक़र पूछताछ कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इफ्तार पिता इकबाल खान मुसलमान (25) और वसीम पिता यूनुस खान (25) निवासी दाऊद खेड़ी थाना वायडी नगर मंदसौर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। जब्त एमडी की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस कि कार्यवाही में चौकी प्रभारी के साथ ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह, आरक्षक घनश्याम कुमावत, आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक अनिल डांगी, आरक्षक सुरेश उपाध्याय, आरक्षक जालम सिंह और शांतिलाल का योगदान रहा।

Next Post

आदेश के बावजूद भी निर्धारित समय सीमा नहीं की गयी अंतिम सुनवाई

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी ट्रायल कोर्ट ने प्रकरण की निर्धारित समय सीमा में अंतिम सुनवाई नहीं करते हुए अगली तारीख के लिए बढा दिया। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने कहा कि इससे मुक़दमे लड़ने वालों पर न्यायिक अनुशासन तथा पदक्रम टूटने के दुखद संकेत के […]

You May Like