रामपुर। सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी। इसमें बैठे 4 लोगों की मौत हो गई। सबके शव खेतों में बिखरे पड़े मिले। आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। कार सवार मुरादाबाद से सीतापुर जा रहे थे। गाड़ी नम्बर के आधार पर जानकारी लेकर गाड़ी मालिक को फोन किया गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
