मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों काे दिया गया 5 मिनट का ठहराव

भोपाल, 29 मार्च (वार्ता) चैत्र नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) से गुजरने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 30 मार्च से 12 अप्रैल तक 5 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया है।

भोपाल रेल मडंल के सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 30 मार्च से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 30 मार्च से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 29 मार्च से 10 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 12 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे रहेगा।

गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 29 मार्च से 07 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 20:50/20:55 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 09 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 07:25/07:30 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 29 मार्च से 05 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 07 अप्रैल आगमन/प्रस्थान समय 11:40/11:45 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 04 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 17:20/17:25 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 07 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 22:25/22:30 बजे रहेगा।

इसीप्रकार गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 07 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे होगा। गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 29 मार्च से 05 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे होगा। गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 02 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 05:35/05:40 बजे होगा। गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 30 मार्च से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय मध्यात्रि 01:55/02:00 बजे होगा। गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 03 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे होगा। गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 29 मार्च से 05 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय सुबह 04:20/04:25 बजे होगा। गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 03 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे होगा। गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 05 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय शाम 17:15/17:20 बजे होगा। गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 07 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे होगा। गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 01 अप्रैल से 08 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 08:50/08:55 बजे होगा।

इसीतरह गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 04 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 02 अप्रैल से 09 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 13:40/13:45 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 07 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 02 अप्रैल से 09 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 08:15/08:20 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 31 मार्च से 07 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 02 अप्रैल से 09 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 04 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 01 अप्रैल से 08 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:15/23:20 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 30 मार्च से 11 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:30/02:35 बजे रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर 30 मार्च से 12 अप्रैल तक आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 22:45/22:50 बजे रहेगा।

 

 

Next Post

आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत सौंपना नैतिक जिम्मेदारी :मुर्मु

Sat Mar 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत सौंपना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। श्रीमती मुुर्मु ने शनिवार को यहां ‘पर्यावरण-2025’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पर्यावरण से जुड़े सभी दिवस यह […]

You May Like