कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 132 मौतें और 570 घायल; 1500 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार देर रात 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप के तेज झटकों से देश के कई इलाकों में इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 132 लोगों की मौत और करीब 570 लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल भी प्रभावित हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान में जुटी हैं। भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन लगातार जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

.....

Next Post

लगातार तीसरी बार वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज़ को क्वालिफ़ायर खेलना होगा

Tue Aug 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) दो बार के वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज़ को 2027 में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए एक बार फिर क्वालिफ़ाइंग टूर्नामेंट का रास्ता अपनाना होगा। 30 सितंबर 2026 को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ स्थान पर रहने वाली […]

You May Like