दिवाली से पहले पुलिस कमिश्नर ने तीन थानों का किया औचक निरीक्षण

इंदौर. दिवाली के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर ने थाना अन्नपूर्णा, जूनी इंदौर और भंवरकुआं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. अवैध पटाखों के भंडारण-विक्रय, कार्बाइड गन, प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री और अवैध शराब पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए, उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा.

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस बल सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करे. जनसुरक्षा और आमजन का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है. अवैध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल कठोर कार्रवाई करें.

Next Post

आईएनएस सह्याद्रि मालाबार 2026 अभ्यास में भाग लेने जापान पहुंचा

Thu Nov 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) भारतीय नौसेना का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में भाग लेने के लिए बुधवार को जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंच गया है। आईएनएस सह्याद्रि का जापान समुद्री आत्मरक्षा बल ने योकोसुका पहुंचने पर इसका स्वागत किया। इस […]

You May Like