गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट, पंत संभालेंगे भारत का कमान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। यह भारत में टेस्ट मैच आयोजित करने वाला 30वां मैदान बन गया है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 22 नवंबर से खेला जा रहा है। गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट क्रिकेट होने जा रहा है। गुवाहाटी भारत में टेस्ट मैच आयोजित करने वाला 30वां मैदान बनने जा रहा है। मुकाबले की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगा। वहीं टॉस साढ़े 8 बजे होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे हैं। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे। शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 38वें कप्तान बन गए हैं।

Next Post

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खत्म हुआ भारत का सफर

Sat Nov 22 , 2025
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए को बांग्लादेश ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ए की टीम इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 टूर्नामेंट में भारत का सफर खत्म हो गया है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में […]

You May Like