पेड़ पर लटका मिला पैरोल पर छूट कर आए कैदी का शव

गुना:ग्वालियर केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला है। सजायाफ्ता कैदी कुछ दिन पहले ही पैरोल लेकर अपने घर आया था।जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम अगरा में एक व्यक्ति का शव बमूल के पेड़ पर लटका देखा गया था। ग्रामीणों ने तत्काल म्याना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पेड़ पर लटक रहे शव की पहचान लगभग 30 वर्षीय बादल सहरिया के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए गुना जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि बादल सहरिया ने किसी जरूरी काम से पैरोल ली थी। वह पिछले चार-पांच दिनों से लापता था, घर वालों को लगा कि बादल किसी काम से बाहर चला गया होगा इसलिए पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई। शुरुआती पड़ताल में यह भी सामने आया है कि बादल का शव कई दिनों से पेड़ पर लटका था।

घटनास्थल रिहायशी क्षेत्र से काफी दूर होने की वजह से लोगों का ध्यान तक नहीं गया। कई दिनों से पेड़ पर लटका होने की वजह से बादल की लाश में सड़न होने लगी थी। बताया जा रहा है कि बदल सहरिया पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का आरोप है। किसी सिलसिले में उसे सजा हुई और ग्वालियर की सेंट्रल जेल में कई महीनो से अपनी सजा काट रहा था। मामला काफी पेंचीदा और संदीप भी नजर आ रहा है लिहाज़ा पुलिस जांच में जुट गई है।

Next Post

चिटनिस की गोठ और माधोगंज से हटे बैरिकेड

Sat Dec 20 , 2025
ग्वालियर: अग्रसेन कॉम्प्लेक्स दर्जी औली में कैट द्वारा आयोजित “कैट आपके द्वार” कार्यक्रम में माधोगंज, चिटनिस की गोठ एवं दर्जी औली के व्यापारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए और उन्होंने कैट जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष एक स्वर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क पर रखे गए बैरिकेड […]

You May Like