बीएससी की परीक्षा में बीकॉम का पेपर, 300 स्टूडेंट पहले फैल, बाद में सब पास

ग्वालियर: जीवाजी यूनिवर्सिटी की फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. राजमाता विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज, मुरार में पढ़ने वालीं बीएससी सेकंड ईयर की लगभग 300 छात्राएं फाउंडेशन के पेपर में फेल हो गई थीं. फेल छात्राओं ने बीते सप्ताह विश्वविद्यालय में हंगामा किया तो विश्वविद्यालय की सच्चाई ‘सामने को आई. दरअसल, बीएससी सेकंड ईयर की इन छात्राओं को बीकॉम फाउंडेशन का पेपर बांट दिया गया था, जबकि बाद में उनकी ओएमआर शीट की जांच बीएससी की आंसर की से कर कर दी गई.

वहीं जब सही आंसर शीट के आधार पर फिर से पुनर्मूल्यांकन हुआ तो सभी छात्राएं पास हो गईं. इस मामले में कॉलेज प्रशासन के साथ उत्तर पुस्तिका की कंप्यूटर से जांच करने वाले एक्सपर्ट की गड़बड़ी पकड़ में आई है.

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है?
अब जेयू प्रशासन कह रहा है कि वह वीआरजी कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगेगा. हालांकि इस मामले में जेयू प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है. लेकिन जेयू के रजिस्ट्रार डॉ राकेश कुशवाह ने अब तक किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ नोटिस जारी नहीं किया है।

Next Post

खेत में छोड़ा करंट, पांच श्वानों की दर्दनाक मौत

Wed Jul 2 , 2025
करंट छोड़ने वाले पिता-पुत्र पर प्रकरण दर्ज, अवैध वायरिंग से हुआ हादसा इंदौर: खुड़ैल क्षेत्र के एक खेत में करंट प्रवाहित सेंटिंग तारों के कारण पांच श्वानों की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है. पुलिस ने खेत मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण […]

You May Like

Play sound